मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर पहुंच कर चमोली हादसे के बारे में ली जानकारी हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती सभी को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भिजवा ऐम्स ऋषिकेश

 मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर पहुंच कर चमोली हादसे के बारे में ली जानकारी हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती सभी को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भिजवा ऐम्स ऋषिकेश

जनगणमन.लाईव

*➡️मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली दुर्घटना में हताहत होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि।*

*➡️शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए सीएम ने दिया हर संभव मदद का भरोसा।*

*➡️दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई- सीएम।*

➡️↔️ *मुआवजा बढ़ाये जाने व मृतकों के परिजनों को नौकरी दिये जाने की मांग को ले कर हुआ बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद एक दूसरे के खिलाफ की जम कर नारेबाजी*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि इस घटना में जो हताहत हुए हैं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा, इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी चमोली में हुए हादसे में मृतकों के परिजनों से एक -एक कर मिले। उन्होंने सभी को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है, सरकार द्वारा इनकी हर संभव मदद की जाएगी।
*बाईट‌ पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री*

*मुआवजे और नौकरी की मांग कर रहे कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से बात की और इस बात पर अड गये की घोषणा की जाये देखते ही देखते नारे बाजी प्रारंभ हो गयी और माहौल गर्मा गया पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और लोगों को शांत किया*

मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा की पिडीतो की हर सम्भव मदद की जायेगी
मृतकों को पांच लाख का मुआवजा राज्यसरकार की ओर से व दो लाख रूपये केन्द्र सरकार की ओर से घोषित किया गया है
प्रधानमंत्री मंत्री स्वयं पूरे मामले को ले कर गंभीर है

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी आज पीड़ितों के परिजनों से मिले एवम् घायलों का हालचाल जाना
यशपाल आर्य ने नमामि गंगे के पूरे प्रोजेक्ट पर ही सवालिया निशान लगाते हुए कहा की बार बार इस तरह की घटना हो रही लोगों की जाने पहले भी गयी है और अभी जा रही है पर जिम्मेदार लोगों पर अभी तक जो कार्यवाही होनी चाहिए थी वो नहीं हुयी है उन्होंने दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द और सख्त कार्यवाही करने की मांग की

इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायक एवं अधिकारी मौजूद थे।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share