अपने जांबाज साथी की शहादत से चमोली पुलिस परिवार में शोक की लहर मंत्री विधायकों व एस पी चमोली ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन अर्पित
जनगणमन.लाईव
*“हिमालय से ऊंचा साहस उनका, सर जो किसी के आगे ना झुका,*
*मातृभूमि के खातिर किया सब अर्पण, ऐसे वीरों को हमारा नमन”*
*अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए चमोली पुलिस के जाबांज उपनिरीक्षक प्रदीप रावत*
उत्तराखण्ड़ पुलिस के उपनिरीक्षक प्रदीप रावत चौकी प्रभारी पीपलकोटी का चमोली में हुई दुखद: घटना में असामयिक निधन हो गया। उनके द्वारा ड्यूटी के दौरान कर्तव्य की बलि-वेदी पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।
मूल रुप से रूद्रप्रयाग जनपद निवासी उपनिरीक्षक प्रदीप रावत वर्ष 2002 बैच में आरक्षी व 2011 बैच में उपनिरीक्षक के पद पर जनपद पौड़ी, देहरादून व चमोली में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दी गई। उ0नि0 प्रदीप रावत बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है, जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। व पुलिस परिवार ईश्वर से प्रार्थना की गयी जीवात्मा को चरणों में स्थान दे तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करे।



