मृतकों के परिजनों को मिले एक करोड़ का मुआवजा ,घटना के लिये जनता से माफी मांगे सरकार :आम आदमी पार्टी

 मृतकों के परिजनों को मिले एक करोड़ का मुआवजा ,घटना के लिये जनता से माफी मांगे सरकार :आम आदमी पार्टी

जनगणमन‌.लाईव

*मृतक परिवारों को एक करोड़ की सहायता राशि दे सरकार*

*आपदा नहीं लापरवाही से जानमाल का नुकसान हुआ*

चमोली हादसे पर आम आदमी पार्टी ने भी किया दुख प्रकट कहां घोर लापरवाही का नतीजा है ये घटना

चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में कल करंट लगने से एक मजदूर की मृत्यु होने पर मृतक का पंचनामा करने के लिए पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पंचनामा की कार्यवाही को अंजाम दे रहे थे तो ऐसे में उस विद्युत लाइन पर करंट  आना  निहायत गैरजिम्मेदाराना रवैए  को दर्शाता  है  जिससे  वहां पर उपस्थित पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को करंट लगने से बड़ी संख्या में लोगों की घटनास्थल पर मृत्यु हो जाना अत्यंत दुखद घटना है। यह घटना कोई दैवी आपदा न होकर मानव जनित दुर्घटना है,  उन्होंने आरोप लगाया इसके  लिए सरकार का तंत्र दोषी है। आम आदमी पार्टी इस घटना के सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने, शोकसंतप्त परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हैं।
उन्होंने मांग रखी  कि घायलों को शीघ्र उचित इलाज की व्यवस्था की जाय। पीड़ित परिवारों को प्रति परिवार एक करोड़ का मुआवजा दिया जाय। विद्युत लाइन जिसके करंट से इतनी बड़ी दुर्घटना घटित हुई में करंट छोड़ने के दोषी अधिकारियों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करके आवश्यक कानूनी कार्यवाही करके दंडित किया जाय। सरकार अपनी इस गलती के लिए जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। *आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  एस पी एस रावत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल  ने भी घटना पर  दुख व्यक्त किया* रावत ने कहा घटना की उच्च स्तरीय जांच हो,आम आदमी पार्टी के पूर्व चमोली विधानसभा प्रभारी अनूप सिंह रावत ने कहा कि यह सरकारी लापरवाही के कारण हुआ जिसके लिए सरकार को जनता से माफी मांगने चाहिए।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share