रूद्रप्रयाग में बनेगा राज्य अतिथि गृह , विनोद कुमार सुमन सचिव उत्तराखंड शासन इस सम्बन्ध में लेंगे अधिकारियों की बैठक

 रूद्रप्रयाग में बनेगा राज्य अतिथि गृह , विनोद कुमार सुमन सचिव उत्तराखंड शासन इस सम्बन्ध में लेंगे अधिकारियों की बैठक

जनगणमन‌.लाईव रुद्रप्रयाग, 14 दिसंबर

उत्तराखंड शासन के सचिव (सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन राज्य संपत्ति एवं प्रोटोकाॅल विभाग) विनोद कुमार सुमन दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आज रुद्रप्रयाग पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। साथ ही विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सचिव 17 दिसंबर (रविवार) को दोपहर 12ः30 बजे नई टिहरी से प्रस्थान कर 4ः30 बजे रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। यहां प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह हेतु भूमि का निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों से आवश्यक वार्ता व विचार-विमर्श करेंगे। 18 दिसंबर (सोमवार) को प्रातः 10 से 12 बजे तक विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद 1ः30 बजे से सायं 4 बजे तक विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए सायं 4 बजे पौड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। अपर जिलाधिकारी ने उक्त निर्धारित कार्यक्रम के दृष्टिगत संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share