दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज

 दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज

जनगणमन‌.लाईव ब्यूरो 31 जनवरी

देहरादून

एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज

एस डी आर एफ  के मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ द्वारा  29 जनवरी 2024 को समय प्रातः 11:30 बजे (दक्षिण अमेरिका समयानुसार) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है।

 अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड द्वारा सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ की सराहना की। देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किये जाने पर पुलिस महानिदेशक द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रु 10,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी।

 रिधिमा अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, एस डी आर एफ  द्वारा  भी राजेन्द्र नाथ को सफल आरोहण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन पर्वतारोहण अभियानों से प्राप्त अनुभव हाई एल्टीट्यूड एरिया में एस डी आर एफ  की कार्यदक्षता व निपुणता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होगा।

 मणिकांत मिश्रा, सेना नायक एस डी आर एफ  द्वारा राजेंद्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय एवं उत्तराखंड पुलिस का ध्वज लहराने के लिए शुभकामनाएं दी गयी व उन्होंने कहा कि इससे अन्य कार्मिक भी लाभान्वित होंगे

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share