44 HIV संक्रमित मिले से हड़कंप

 44 HIV संक्रमित मिले से हड़कंप

जनगणमन‌.लाईव

हल्द्वानी जेल में 44 कैदी HIV संक्रमित मिले हैं, जिनमें एक महिला कैदी भी HIV पॉजिटिव मिली है। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इन सभी कैदियों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जेल में HIV संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। चिकित्सकों की मानें तो HIV संक्रमित मिले अधिकतर कैदी ड्रग एडिक्ट हैं।

आपको बता दें कि वर्तमान समय में 1629 पुरुष जबकि 70 महिला कैदी हैं, ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के HIV पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी अब कैदियों की रूटीन जांच करा रहा है, जिससे समय रहते HIV संक्रमित कैदियों का इलाज हो सके सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि, HIV मरीजों के लिए ART सेंटर बनाया गया है।

जहां संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाता है। बताया कि, उनकी टीम द्वारा लगातार जेल में कैदियों की जांच की जाती है और जो भी कैदी HIV पॉजिटिव पाया जाता है, उनको निशुल्क इलाज और दवाइयां दी जाती हैं। बहरहाल जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share