नन्द प्रयाग में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों को मिला रोगों का निदान हुयी जांचें

 नन्द प्रयाग में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों को मिला रोगों का निदान हुयी जांचें

जनगणमन‌.लाईव 19 नवम्बर

गोपेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पत्रकार  स्वर्गीय  राधा कृष्ण वैष्णव की स्मृति में  नन्द प्रयाग में आयोजित होने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1000 से अधिक लोगों ने जांच कराई। शिविर में आए विशेषज्ञ डाक्टरों ने विभिन्न रोगों की जांच की। साथ में मरीजों के टेस्ट भी कराए गए।        कैम्प में 200 से अधिक लोगों को छड़ियां भी वितरित की गयी  निशुल्क कैम्प का शुभारंभ राज्य मंत्री दर्जा धारी रमेश गढ़िया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया और कहा ये हमारा और हमारे लोगों का सौभाग्य है कि देश के प्रसिद्ध डाक्टर आज यहां दूरस्थ क्षेत्र में सेवा भाव से पहुंचे हैं उन्होंने आयोजको का भी आभार व्यक्त किया
नन्द प्रयाग के प्रसिद्ध डाक्टर सौरभ वैष्णव की देख रेख व जूनून चैरेटेबल सोसाइटी के डाक्टर गिरीश वैष्णव के नेतृत्व में ये शिविर आयोजित किया गया

गढ़वाल मंडल विकास निगम नंदप्रयाग में जुनून चेरीटेबल ट्रस्ट और नाएडा डायबिटिक फोरम की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। डा. गिरीश चंद्र वैष्णव के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। इस दौरान करीब 200 लोगों का फाइब्रो स्कैन (लीवर की जांच) भी कराई गई। इसके अलावा एंडोस्कोपी, बीएमडी (बोन मास डेनसिटी), एचबीए 1सी (तीन महीने में एक बार होने वाली शूगर जांच), पीएफटी (फेफड़ों की जांच), लिपिड प्रोफाइल, न्यूरोपैथी, हीमोग्लोबिन, ईसीजी सहित अन्य जांचें भी की गई। शिविर में हड्डी रोग विशेष डॉ. संजय गर्ग, फिजिशियन डा. एचएस दानू, गेस्टो डॉ. अमोग, डा. राजेश शर्मा, डॉ. अंकित जैन, सहित गायनोक्लोजिस्ट, ईएनटी, हृदयरोग विशेषज्ञ, दंत रोग सहित अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे।

नन्दप्रयाग नगर पंचायत में इस स्वास्थ्य शिविर के आयेजन में   नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव ने भी इस आयोजन से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया और कहा की उनका आगे भी प्रयास रहेगा जिस तरह ये स्वास्थ्य शिविर वर्षों से आयोजित किया जा रहा है उसी तरह भविष्य में भी ये आयोजित होता रहे और लोगों को यही स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सके

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share