ग्रहो की चाल

 ग्रहो की चाल


*_••••••✤••••┈••✦👣✦•┈•••••✤•••••_*

जनगणमन.लाईव
🧾 *_आज का पंचाग_* 🧾
*_गुरुवार 02 मार्च 2023_*

*_मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।_*
*_मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥_*

*_।।आप सभी पर ईश्वर की असीम अनुकम्पा की वर्षा होती रहे।।_*

☄️ *_दिन (वार) – गुरुवार के दिन तेल का मर्दन करने से धनहानि होती है । (मुहूर्तगणपति)गुरुवार के दिन धोबी को वस्त्र धुलने या प्रेस करने नहीं देना चाहिए । गुरुवार को ना तो सर धोना चाहिए, ना शरीर में साबुन लगा कर नहाना चाहिए और ना ही कपडे धोने चाहिए ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है ।_*
*_गुरुवार को पीतल के बर्तन में चने की दाल, हल्दी, गुड़ डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाकर दीपक अथवा धूप जलाएं । इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है ।_*
*_गुरुवार को चने की दाल भिगोकर उसके एक हिस्से को आटे की लोई में हल्दी के साथ रखकर गाय को खिलाएं, दूसरे हिस्से में शहद डालकर उसका सेवन करें।_*
🔮 *_शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022_*
🌐 *_संवत्सर नाम-राक्षस_*
✡️ *_शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)_*
☸️ *_काली सम्वत 5123_*
☣️ *_सायन – उत्तरायण_*
🌦️ *_ऋतु – सौर बसन्त ऋतु_*
🌤️ *_मास – फाल्गुन माह_*
🌖 *_पक्ष – शुक्ल पक्ष_*
📆 *_तिथि – दशमी 07:50 AM बजे तक उपरान्त एकादशी तिथि है।_*
✏️ *_तिथि स्वामी – दशमी तिथि के देवता हैं यमराज। इस तिथि में यम की पूजा करने से नरक और मृत्यु का भय नहीं रहता है।_*
💫 *_नक्षत्र – आर्द्रा 13:50 PM तक उपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र है।_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी – आर्द्रा नक्षत्र का स्वामी राहु है। आर्द्रा नक्षत्र के देवता भगवान शिव हैं।_*
📢 *_योग – आयुष्मान 18:59 PM तक उपरान्त सौभाग्य योग है।_*
⚡ *_प्रथम करण : वणिज – 07:54 पी एम तक_*
✨ *_द्वितीय करण – विष्टि – पूर्ण रात्रि तक_*
⚜️ *_दिशाशूल – गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो तो दही खा कर यात्रा कर सकते है।_*
🔥 *_गुलिक काल : गुरुवार का (अशुभ) काल 09:40 ए एम से 11:07 ए एम_*
🤖 *_राहुकाल (अशुभ) – दोपहर 13:30 बजे से 15:00 बजे तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |_*
🌞 *_सूर्योदय – प्रातः 06:14:38_*
🌅 *_सूर्यास्त – सायं 17:46:32_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त : 05:06 ए एम से 05:56 ए एम_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या : 05:31 ए एम से 06:46 ए एम_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त : 12:10 पी एम से 12:57 पी एम_*
✡️ *_विजय मुहूर्त : 02:29 पी एम से 03:16 पी एम_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त : 06:19 पी एम से 06:44 पी एम_*
🏙️ *_सायाह्न सन्ध्या : 06:21 पी एम से 07:36 पी एम_*
⭐ *_सर्वार्थ सिद्धि योग : 12:43 पी एम से 06:45 ए एम, मार्च 03_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त : 12:08 ए एम, मार्च 03 से 12:58 ए एम, मार्च 03_*
❄️ *_रवि योग : 06:46 ए एम से 12:43 पी एम_*
💥 *_भद्रा – आज शाम 7 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक_*
🚓 *_यात्रा शकुन-बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।_*
👉🏻 *_आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।_*
🤷🏻‍♀️ *_आज का उपाय-किसी विप्र को केसर भेंट करें।_*
🪵 *_वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
⚛️ *_पर्व व त्यौहार – ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू स्मृति दिवस, छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र राजाराम स्मृति दिवस, राजनीतिज्ञ बसंत सिंह खालसा जन्म दिवस, जी. वी. मावलंकर पुण्यतिथि, भारतीय राजनीतिज्ञ बी. एस. येदुरप्पा जन्म दिवस, विद्यासागर जयन्ती, गायत्री अशोकन आनंदजी वीरजी शाह जयंती, जय हेमंत “टाइगर” श्रॉफ जन्म दिवस, लठ्ठमार होली नन्दगाव, मेला बाबा खाटूश्यामजी (3 दिवसीय), बृज महोत्सव (भरतपुर), जन औषधि दिवस सप्ताह (1 मार्च से 7 मार्च)_*
✍🏼 *_विशेष –  दशमी तिथि धर्मिणी और धनदायक तिथि मानी जाती है।

*_●●●●●★᭄ॐ नमः शिवाय ★᭄●●●●●_*

⚜️ *_दशमी तिथि के देवता यमराज जी बताये जाते हैं। यमराज दक्षिण दिशा के स्वामी माने जाते हैं। इस दशमी तिथि में यमराज के पूजन करने से जीव अपने समस्त पापों से छुट जाता है। पूजन के उपरान्त क्षमा याचना (प्रार्थना) से जीव नरक कि यातना एवं जीवन के सभी संकटों से मुक्त हो जाता है। इस दशमी तिथि को यम के निमित्ति घर के बाहर दीपदान करना चाहिये, इससे अकाल मृत्यु के योग भी टल जाते हैं।_*
*_दशमी तिथि को जिस व्यक्ति का जन्म होता है, वो लोग देशभक्ति तथा परोपकार के मामले में बड़े तत्पर एवं श्रेष्ठ होते हैं। देश एवं दूसरों के हितों के लिए ये सर्वस्व न्यौछावर करने को भी तत्पर रहते हैं। इस तिथि में जन्म लेनेवाले जातक धर्म-अधर्म के बीच के अन्तर को अच्छी तरह समझते हैं और हमेशा धर्म पर चलने वाले होते हैं।_*

*
*_════════ ✥.❖.✥ ════════_*

👉🏻 *_02 मार्च 2023: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और गुरुवार का दिन है। आज शाम 5 बजकर 41 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक की भद्रा रहेगी। आचार्य श्री गोपी राम से जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं।_*

🐑 *_मेष राशि : प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें. एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएँ, तो हर हालात में वे ख़ुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे. बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है. अगर आपके मन में तनाव है तो किसी नज़दीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा. आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है. अगर आप कार्यक्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो अपने काम में आधुनिकता लाने की कोशिश करें. इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें. व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे. खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं. जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है।_*
🪶 *_उपाय :- कच्चा कोयला, काले तिल, काले या नीले रंग के ऊनी वस्त्र किसी जमादार को देने से नौकरी व बिज़नेस में सफलता मिलेगी।_*

🐂 *_वृष राशि : जिस तरह मिर्च खाने को लज़ीज़ बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में ज़रूरी है और तभी सुख की असली क़ीमत पता लगती है. निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है. जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है. प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है. प्यार का मज़ा चखते रहें. नाते-रिश्तेदार तरक़्क़ी और समृद्धि के लिए नयी योजनाएँ लाएंगे. वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं. जीवनसाथी से निकटता आज आपको ख़ुशी देगी।_*
🪶 *_उपाय :- ‘मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।_*

👩‍❤️‍👨 *_मिथुन राशि : आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं. आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे. दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें. रोमांटिक मुलाक़ात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन ज़्यादा देर के लिए नहीं होगी. आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है. आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है. कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं. आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो. ख़राब मिज़ाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है।_*
🪶 *_उपाय :- नारंगी रंग की कांच की बोतल में रखा पानी पीने से प्रेम सम्बन्धों में वृद्धि होगी।_*

🦀 *_कर्क राशि : रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे. आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें. कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम ख़ूबसूरत तोहफ़ों और फूलों से भरपूर रहेगी. अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है. इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए. ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।_*
🪶 *_उपाय :- चाँदी की अंगूठी कनिष्ठिका अँगुली में धारण करना नौकरी/बिज़नेस के लिए शुभ है।_*

🦁 *_सिंह राशि : मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है. याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है. समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है. पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है. लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें. इससे आपको फ़ायदा होगा. थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे. किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें. आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे. वैवाहिक जीवन का आनन्द लेने के पर्याप्त मौक़े हैं आज आपके पास।_*
🪶 *_उपाय :- पारिवारिक जीवन को अच्छा रखने के लिए रसोई घर के अंदर नंगे पाँव लकड़ी की चौकी पर बैठकर खाना खाएं।_*

👰🏻‍♀ *_कन्या राशि : आपको जल्द-से-जल्द अपने जज़्बात को क़ाबू में करने और डर से आज़ादी पाने की ज़रूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर ख़राब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मज़ा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं. आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है. किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाक़ात संभव है, जिसके चलते पुरानी ख़ुशनुमा यादें फिर तरोताज़ा होंगी. अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें. व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बकने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें. चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है. आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है. इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें।_*
🪶 *_उपाय :- आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए खाने से पहले पैर धोएं. यदि ऐसा संभव न हो तो हमेशा जूते बाहर पैर निकालकर ही भोजन करें।_*

⚖️ *_तुला राशि : दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा. रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है. आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा. मुहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है. आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है. आज किसी सहकर्मी के साथ आप शाम का वक्त बिता सकते हैं हालांकि अंत में आपको महसूस होगा कि आपने उनके साथ समय बर्बाद किया है और कुछ नहीं. यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है. लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे।_*
🪶 *_उपाय :- लाल चूड़ियाँ व लाल वस्त्र कन्याओं को दान में देने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।_*

🦂 *_वृश्चिक राशि : आप रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है. आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे. बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है. काफ़ी वक़्त फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे. साझीदार से संवाद क़ायम करना बहुत कठिन सिद्ध होगा. आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे. आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीज़ें संभाल लेंगे।_*
🪶 *_उपाय :- दूध व दही का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ होगा।_*

🏹 *_धनु राशि : आँखों के मरीज़ प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि धूँआ आपकी आँखों को और नुक़सान पहुँचा सकता है. अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज़ रोशनी से भी बचे. व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है. आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं. सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा. ज़रा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है – मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती. दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें. अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं. अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।_*
🪶 *_उपाय :- धर्म स्थान के लिए ध्वजा (झंड़े) का दान करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।_*

🐊 *_मकर राशि : व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है. पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है. लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें. इससे आपको फ़ायदा होगा. आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे. सहकर्मी आपको काफ़ी सहयोग देंगे और कार्यक्षेत्र में विश्वास की नींव पर नए रिश्तों की शुरुआत होगी. अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए. ज़िन्दगी बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएगी, क्योंकि आपके जीवनसाथी ने आपके लिए कुछ ख़ास योजना बनाई है।_*
🪶 *_उपाय :- नीम-बबूल की दातून करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।_*

⚱️ *_कुम्भ राशि : आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं. आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे. बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे. आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे. बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे. आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी. आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुज़रेगा।_*
🪶 *_उपाय :- अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलते वक़्त उन्हें पीले फूल जरूर दें इससे प्रेम सम्बन्ध मजबूत होंगे।_*

🐬 *_मीन राशी : कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा. आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें. जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे. आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है. लगता है कि आपके विरष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं. नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त. रोमानी गाने, महकती मोमबत्तियाँ, लज़ीज़ खाना और पेय – यह दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए ही बना है।_*
🪶 *_उपाय :- चाँदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखने अथवा गले में धारण से पारिवारिक सुख बढ़ेगा।_*

*

✍🏼 *_*नोट_* : *_हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी नजदीकी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।_*

🤷🏻‍♀ *_आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ_*

╲\╭┓
╭ 🌹 ╯
┗╯\╲☆●══❥

*_❀⇝┈┉╣☆❁☆❁☆❁☆❁☆❁╠┉┈​⇜❀_*
🔮 *_मार्च माह में कैसी रहेगी ग्रह-नक्षत्रों की चाल, जानिए देश-दुनिया का हाल_*

👹 *_राहु, केतु, शनि और गुरु को छोड़कर सभी ग्रह ग्रह और नक्षत्र हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि कभी वक्री और मार्गी चाल के कारण बुध और मंगल ग्रह एक माह से भी ज्यादा समय तक भी एक ही राशि में गोचर करते रहते है

👺 *_शनि उदय : शनि ग्रह कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 30 जनवरी को यह कुंभ राशि में अस्त हो गया था। अब शनि का कुंभ राशि में उदय 06 मार्च 2023 की रात 11 बजकर 36 मिनट पर होगा।_*

💫 *_शुक्र का गोचर : शुक्र ग्रह 12 मार्च, 2023 की सुबह 08 बजकर 13 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेगा।_*

🪐 *_मंगल का गोचर : मंगल ग्रह 13 मार्च 2023 को 5 बजकर 47 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेगा। पूरे राशि चक्र की यात्रा करने के लिए मंगल ग्रह को 22 महीने का समय लगता है।_*

🌞 *_सूर्य का गोचर : 15 मार्च 2023 की सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर सूर्यदेव कुंभ से निकलकर मीन राशि में गोचर करने लगेंगे।_*

☄️ *_बुध का गोचर : 28 फरवरी से ही बुध ग्रह कुंभ में ही अस्त अवस्था में चल रहे हैं। 16 मार्च 2023 को सुबह 10:33 बजे इसी अवस्था में बुध ग्रह कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन बुध की नीच राशि है।_*

🌚 *_गुरु अस्त : बृहस्पति ग्रह 28 मार्च 2023 को सुबह 09 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके बाद 22 अप्रैल 2023 को अस्त अवस्था में ही मेष राशि में गोचर करेंगे और फिर 27 अप्रैल 2023 को मेष राशि में इनका उदय होगा।_*

🪐 *_बुध का उदय और गोचर : 28 फरवरी 2023 से अस्त अवस्था में चल रहे बुध ग्रह का 31 मार्च 2023 को दोपहर 02 बजकर 44 मिनट पर मेष राशि में उदय होगा।_*

📽️ *_प्रभाव : ग्रहों के इस गोचर के कारण देश और दुनिया में राजनीतिक अस्थिरता बनी रहेगी। मौसम में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक और कुछ पर नकारात्मक असर देखने को मिलेगा।_*

*_*

*●★᭄ श्री राधे कृष्णा जी★᭄●*
. *☞✺═══✺🪔🌹🪔✺═══✺☜*

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share