बेटे को मारने के बाद पाप के पश्चाताप में जल रही थी मां… फिर पति के सामने खोला अवैध संबंध का राज
जब इस जघन्य अपराध को 4 महीने बीत गए तब पश्चाताप की आग में जल रही महिला ने अपने पति को इस घटना के बारे में पूरी सच्चाई खुद ही बता दी।अवैध संबंधों के चलते ग्वालियर मध्य प्रदेश की एक कलयुगी मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े की हत्या कर दी। इस महिला ने इस रूह कंपा देने वाली वारदात के चार महीने बाद सच्चाई का खुलासा अपने पति से किया। दरअसल इस जघन्य अपराध के बाद ये महिला चैन से नहीं रह पा रही थी। उसे अपने इस घिनौने कृत्य का पछतावा जो था।करीब चार महीने बाद महिला को बुरे सपने आने लगे। अपने डरावने सपनों में उसे अपना बच्चा दिखाई देने लगा। कई दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा जिसके बाद महिला ने अपने पति के सामने ही अपना गुनाह कबूल कर लिया। पति ने महिला की पूरी बात सुनी और वीडियो रिकॉर्ड कर पुलिस के सामने उससे सरेंडर करवाया।