भारत नेपाल ट्रेन से रफ्तार पकड़ेगी दोनों देशो की दोस्ती

 भारत नेपाल ट्रेन से रफ्तार पकड़ेगी दोनों देशो की दोस्ती

भारत  नेपाल  के साथ पुराने मित्रता संबंध को लेकर भारत सरकार तथा नेपाल सरकार के द्वारा एक बहुत ही बड़ा व महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। नेपाल तथा भारत देश अब मिलकर नई रेल सेवा को शुरू करने वाले है। जिस रेल सेवा को इन दोनों देश द्वारा शुरू किया जा रहा है, वह भारत देश के जयनगर से निकलकर नेपाल देश के कुर्धा तक जाने वाली है।
यह ट्रेन नई क्रॉस बॉर्डर वाली ट्रेन होगी। इस ट्रेन को हमारे देश भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तथा नेपाल देश के प्रधानमंत्री शेर देउबा के द्वारा शुरू करने का डिसिजन ले लिया गया है। इस ट्रेन की क्षमता की बात करें, तो यह ट्रेन 1000 यात्री को जयनगर से कुर्धा तक लेकर जायेगी।
आपको बता दे कि भारत और नेपाल के बीच में रेल सेवा 1937 में अंग्रेज हुकुमत के समय में जयनगर से बिजलापुर तक के लिये प्रारंभ की गई थी। जब 2001 में बाढ़ आई तो यह रेल लिंक पूरी से बर्बाद हो गई थी।
अब इसे फिर से ठीक करके रेल लिंक नेपाल देश के बर्दीबास तक बनाया जा रहा है। इस लिंक पर चलने वाली ट्रेन को नेपाल देश की रेलवे कंपनी द्वारा संचालित किया जायेगा। इस ट्रेन के संचालन की कमान इरकॉन नाम की इंटरनेशनल कंपनी को सौपी गई है।
यह रेल लिंक होगी पहली ब्रॉडगेज पैंसेंजर लिंग यह जो रेल लिंक बनाई जायेगी, वह जयनगर से कुर्धा के बीच में होगी। जिसके बनाने का खर्चा लगभग 383 करोड़ रूपये का आयेगा। कहा जा रहा है कि यह रेल लिंक दोनो ही देश के बीच में चलने वाली पहली ब्रॉड गेज पेसेंजर लिंक होगी।
इस ब्रॉड गेज में रेल गेज पटरी के मध्‍य की दूरी 1676 मिमी तक होगी। यानि की 5 फीट 6 इंच के लगभग। वही पटरी के मध्‍य की मिनिमन दूरी को 1435 मिमी निर्धारित किया गया है। जयनगर शहर की बात करे तो यह भारत तथा नेपाल देश की जो सीमा है, उससे सिर्फ 4 किलोमीटर के अंतर में है।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share