महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम महिलाओं की आर्थिक मजबूती करने का बजट में प्रावधान मील का पत्थर: आशा
नन्दप्रयाग नगर पंचायत के सभा गृह में प्रबुद्ध जनों की गोष्ठी में बजट में महिलाओं के लिये किये गये प्रावधानो के लिये केन्द्रीय नेतृत्व का जताया आभार
नंदप्रयाग में नगर पंचायत के सभागार में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा ने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर प्रबुद्धजन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किया गया बजट महिलाओं के लिए समर्पित है। हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौर में चल रहे हैं। इस अमृत काल में पेश किए गए बजट में महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। 81 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों को बजट में अलग से प्राविधान किया गया है। महिलाओं को आर्थिक रुप करने पर जोर दिया गया है। सशक्त
मोर्चे की जिलाध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने कहा कि पहली बार बजट पेश होने के बाद लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है। बजट में महिलाओं, युवाओं, निर्बल वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। हर वर्ग का समावेश कर बजट पेश किया गया है। शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद मलगुड़ी ने कहा कि यह बजट सशक्त व समावेशी अर्थव्यवस्था के लिए ब्लू प्रिंट है।
इस मौके पर मोर्चे की महामंत्री आशा डिमरी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, ललिता देवी, अनीता डिमरी, लक्ष्मी जोशी, हरिबोधनी खत्री, सांसद प्रतिनिधि मनोरमा, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र तोपाल, कुंवर कंडेरी, यशवंत सिंह, चंद्रकला जन जाति मोर्चों के जिलाध्यक्ष कीरत सिंह आदि मौजूद रहे।