महिला मोर्चा ने कांग्रेस का फूंका पुतला सदन के अन्दर महिला स्पीकर से कांग्रेस विधायको के बर्ताव से है नाराज

 महिला मोर्चा ने कांग्रेस का फूंका पुतला सदन के अन्दर महिला स्पीकर से कांग्रेस विधायको के बर्ताव से है नाराज

जनगणमन.लाईव

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने कहा, गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान महिला स्पीकर के साथ कांग्रेस विधायकों का रहा अशोभनीय व्यवहार बेहद‌ निंदनीय है

गोपेश्वरः गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान सदन में कांग्रेस विधायकों के हंगामे से नाराज भाजपा महिला मोर्चा ने बृहस्पतिवार को सुबह गोपेश्वर तिराहे पर प्रदर्शन करने के साथ कांग्रेस का पुतला भी फूंका। भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने कहा कि पहली महिला स्पीकर के साथ कांग्रेस विधायकों ने
अमानवीय व्यवहार किया है। इस पूरे प्रकरण पर प्रदेश की महिला शक्ति इसकी घोर निंदा करती है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष नंदी राणा, युवा मोर्चा से संजय, सभासद उपेंद्र भंडारी, भागीरथी कुंजवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री, महामंत्री ज्योति ममगाईं, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुधा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share