महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में घर घर जाकर आंगनबाड़ी के नौनिहालों के माता-पिता से की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा-
गोपेश्वर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे द्वारा चमोली जनपद में एक से पांच जून तक डोर-टू-डोर महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया है । महिला मोर्चे को इस महा जन संपर्क अभियान से जनता का सहयोग व अपार जन समर्थन भी मिला रहा है। कार्यक्रम के तहत सोमवार को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनबाड़ी के नौनिहालों के माता-पिता के मिलकर सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा की गई।
महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने बताया उनसे सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा की। जिस पर लोगों का सकारात्मक जवाब मिला। अभिभावकों ने कहा कि सरकार की योजनाएं ग्राम्य विकास के लिए लाभकारी व महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं।
जनपद के सभी 1200 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं ने जाकर सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। यह कार्यक्रम मंडल से लेकर जिला स्तर तक पांच दिनों तक वृहद रूप से चलाया गया। इसमें सभी महिला कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने कहा कि आगे भी ऐसे ही लाभार्थी सम्मेलन, प्रभुत्व जनों से संपर्क, महिला समूह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। आम लोगों की ओर से भी कार्यक्रमों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।