सूर्या पुरोहित दूसरी बार बने चमोली यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

 सूर्या पुरोहित दूसरी बार बने चमोली यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

🔴 चमोली में यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित

🟢 सूर्या पुरोहित दूसरी बार बने जिलाध्यक्ष

🔵 वर्तमान में पार्षद, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व NSUI प्रदेश महासचिव

🟠 बेरोजगारी, पलायन और युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का ऐलान

चमोली: सूर्या पुरोहित दूसरी बार बने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

जनगणमन.लाईव

चमोली जनपद में युवा कांग्रेस के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में सूर्या पुरोहित ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज करते हुए दूसरी बार यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष का पद हासिल किया है। चार प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में उन्हें भारी समर्थन मिला और वे सबसे आगे रहे।

सूर्या पुरोहित वर्तमान में नगर पालिका गोपेश्वर के पार्षद हैं। इससे पहले वे गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष और एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

दोबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने सभी युवा साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत चमोली के हर युवा की आवाज की जीत है और वे सभी को साथ लेकर युवाओं के अधिकारों और हितों के लिए मजबूती से संघर्ष करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी, सीमित रोजगार अवसर, पलायन और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। यूथ कांग्रेस इन मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएगी।

सूर्या पुरोहित ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना रहेगा। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए युवाओं से 2027 के चुनाव में बदलाव का संकल्प लेने का आह्वान किया।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share