आने वाले चुनावों में जीत और कार्यकर्ताओं का मनोबल कायम रखना प्राथमिकता

गोपेश्वर।
कृष्ण कुमार सेमवाल
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हवन पूजन के बाद विधिवत दायित्व को सम्भाला ।
भाजपा जिला अध्यक्ष की कुर्सी सम्भालने के बाद अपनी पहली प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा जनपद में बूथ से लेकर जिला स्तर पर संगठन को मजबूती दी जाएगी। शीघ्र जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता को संगठन की सुदृढ़ता की जिम्मेदारी दी जाती है। मुझे संगठन ने भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए मैं संगठन का कृतज्ञ हूं। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक ऊंचाई पर ले जाया जायेगा। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2022 तक देश में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश भर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है । भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा 2024 में पंचायत और लोक सभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को आम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा की हमारे लिये छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी बेहद महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ताओं को साथ लो कर आने वाले सभी चुनावों में बीजेपी पुनः जीत कि परचम लहरायेगी
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नन्दन सिंह बिष्ट भगत बिष्ट गजेन्द्र रावत चंद्रकला तिवारी हिमानी वैष्णव विनोद कनवासी तारा दत्त थपलियाल विरेन्द्र असवाल गजेन्द्र बर्तवाल मनोज भंडारी आदी उपस्थित रहे