जन गण मन लाईव जोशीमठ : श्री नरसिंह नवदुर्गा सेवा समिति की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष नितिन सेमवाल, उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र सती, सचिव मयंक राणा व सह सचिव हिमांशु नैनवाल को चुना गया। समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष नितिन सेमवाल ने कहा कि लंबे समय से समिति की ओर से आयोजित की जाने वाली रामलीला का आयोजन नहीं हो सका है। जिसके आयोजन के लिये सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक कर समन्वय स्थापित करते हुए आयोजन की तैयारियां की जाएंगी।