सबके राम: गोपेश्वर में भगवान राम के राजतिलक के साथ सम्पन्न हुई रामलीला

 सबके राम:  गोपेश्वर में भगवान राम के राजतिलक के साथ सम्पन्न हुई रामलीला

जनगणमन‌.लाईव 24 नवम्बर

गोपेश्वर में भगवान राम के राजतिलक के साथ सम्पन्न हुई रामलीला­
संयुक्त रामलीला मंच ने नगर में निकाली भव्य शोभा यात्रा: गोपेश्वर में संयुक्त रामलीला मंच और व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रामलीला में शुक्रवार को राम राजतिलक की लीला का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर में राम भक्तों ने भव्य झांकी भी निकाली। जिसके साथ यहां दस दिनों से आयोजित रामलीला का समापन हो गया है।


रामलीला में वीरवार को राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। इस दौरान राम-रावण के मध्य हुए संवाद के दौरान पात्रों द्वारा प्रस्तुत चौपाई और अभिनय ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। शुक्रवार को दोपहर बाद मंच की ओर से आयोजन स्थल से गोपीनाथ मन्दिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसके बाद यहां भगवान राम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण का माँ कौशल्या, कैकई और सुमित्रा के मिलन की मार्मिक लीला का मंचन व भव्य राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। यहा प्रसाद वितरण के साथ लीला का समापन कर दिया गया है। इस मौके पर मंच के संरक्षक चंद्रप्रकाश भट्ट, अध्यक्ष अनूप पुरोहित अंकोला, सचिव आयुष चौहान, कोषाध्यक्ष जगमोहन रावत, बॉबी रावत, पीयूष विश्नोई, अनूप खंडूरी, दीपक भट्ट, कमल राणा, देवेंद्र फर्स्वाण, देवेंद्र गौड, हेमंत दरमोडा‌  , सतीश पुरोहित, संजय कुमार, अयोध्या प्रसाद, नितिन अरोड़ा, राजा तिवारी, सतीश पुरोहित, जगदीश पोखरियाल, विजय प्रसाद भट्ट, कमल राणा, जगमोहन सिंह, प्रकाश नेगी, राकेश मैठाणी, शांति प्रसाद भट्ट, बलवंत सिंह आदि मौजूद थे।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share