4.15 से 6.15 बजे तक सूर्य ग्रहण मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

ग्रहण के प्रभाव के चलते बद्रीनाथ सहित उत्तराखंड की केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री की कपाट आज दिन भर के लिए बंद रहेंगे।
सूर्य ग्रहण के प्रभाव के चलते आज श्रद्धालु धामों में दर्शन नहीं कर पाएंगे सुबह से ही मंदिरों से जुड़े मुख्य पुजारी और धर्माधिकारी ने पूजा अर्चना के बाद सुबह 4:15 पर कपाट बंद किये।सूर्य ग्रहण के प्रभाव तक कपाट बंद ही रहेंगे शाम को 6:00 बजे मंदिर शुद्धिकरण के बाद आम श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए कपाट खुल जाएंगे
ग्रहण में पका अन्न और कटी हुई सब्जी ग्रहण काल में दूषित मानी जाती है। ग्रहण की समाप्ति पर गर्म पानी से स्नान न करें। रोगी, गर्भवती स्त्री, विद्या बालकों के लिए यह नियम नहीं होगा। आचार्य विकास जोशी ने बताया कि ग्रहण काल में सोना, खाना-पीना, तेल लगाना निषिद्ध माना जाता हैं। नाखून भी नहीं काटे जाते हैं। सूर्य ग्रहण पर हरिद्वार में स्नान, दान और तर्पण का विशेष महत्व है।