अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्यो के लिये चमोली भाजपा महिला मोर्चा ने 11 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से किया सम्मानित

 अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्यो के लिये चमोली भाजपा महिला मोर्चा ने 11 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से किया सम्मानित

जनगणमन.लाईव

देश व प्रदेश में आयोजित होने वाले सुषमा स्वराज महिला सम्मान पुरस्कार की शुरुआत भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटीयाल की उपस्थिति में चमोली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज बीजेपी जिला कार्यालय में हुयी

 

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने आज चमोली के ज़िला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित भाजपा ज़िला कार्यकाल में पहुँचकर महिला मोर्चा चमोली के द्वारा महिला दिवस के अवसर पर आयोजित चमोली जनपद में अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भाजपा नेत्री स्व.सुषमा स्वराज अवार्डस से सम्मानित किया गया।

 

भाजपा इन दिनों देशभर में आगामी 15 मार्च तक महिला दिवस मना रही हैं।जिसके अलग अलग क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्व.सुषमा स्वराज अवार्डस से सम्मानित किया जा रहा हैं।

 

इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल आज गोपेश्वर स्थित भाजपा कार्यालय पहुँची।जहां पहुँचकर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल,ज़िलाध्यक्ष महिला मोर्चा डा.हिमानी वैष्णव,ज़िलाध्यक्ष भाजपा रमेश मैखुरी,विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम में जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्व.सुषमा स्वराज अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।जिसके महिलाओं को स्वरोज़गार से जोड़ने, नागरिक सुरक्षा,पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

डा.हिमानी वैष्णव – ज़िलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा

 

आशा नौटियाल – प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा

सम्मानित महिलाओ की सूची

डा. ममता कपरवान  प्राचार्य

ललिता देवी समाजसेवी

हेमा परमार शिक्षिका

शशि देवली लेखिका कवियत्री

पूनम खत्री एसआई (पुलिस)

रजनी नेगी अध्यापिका

संगीता देवी सामाजिक कार्यकर्ता

निर्मला शर्मा ए एन एम

सोनी मिश्रा युवा पत्रकार

कमला देवी रावत

शशि कंडवाल

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share