दस अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को ले कर दिल्ली रामलीला मैदान में गरजेंगे कर्मचारी

 दस अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को ले कर दिल्ली रामलीला मैदान में गरजेंगे कर्मचारी

जनगणमन‌.लाईव
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पुरानी जीपीएफ पेंशन बहाली हेतु आगामी 10 अगस्त, 2023 को रामलीला मैदान दिल्ली में एक महारैली होनी है। महारैली में देश के लगभग 36 महासंघ से जुड़े कार्मिक सम्मिलित होंगे। जनपद चमोली की तमाम तरह के आन्दोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दिल्ली में होने वाली पेंशन बहाली महारैली में जनपद चमोली के शिक्षक तथा कर्मचारियों की भागीदारी बड़ी संख्या में हो इसके लिए आज राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद कार्यकारिणी चमोली के तत्वावधान में मुख्यालय गोपेश्वर में एक बैठक की गई। जिसमें महारैली को सफल बनाने के लिए चर्चा कर रणनीति तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महारैली को सफल बनाने के लिए ब्लाक स्तर पर तैयारी कर ब्लाक कार्यकारिणीयों के नेतृत्व में कर्मचारी महारैली में भाग लेंगे। कार्यक्रम का सघन प्रचार प्रसार कर कर्मचारियों को बड़ी संख्या में तैयार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पी एस फरस्वान तथा संचालन जिला महासचिव  सतीश कुमार द्वारा किया गया। बैठक में जिला संरक्षक डॉक्टर बृजमोहन सिंह रावत, प्रोफेसर दर्शन सिंह नेगी, महिला विंग की जिला संरक्षक श्रीमती सीमा पुंडीर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष  आर बी सती, जिला कोषाध्यक्ष जे एस फरस्वान, जिला सचिव दिनेश सिंह नेगी, संगठन सचिव धनी आगरी, जिला मंत्री  बलवीर सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष दशोली अजीत सिंह नेगी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share