भराणीसैंण में बजट सत्र के लिये पुलिस और प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

 भराणीसैंण में बजट सत्र के लिये  पुलिस और प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

जनगनमन.लाईव

भराणीसैंण‌

13 मार्च से भराणीसैंण में होने वाले बजट सत्र को ले तैयारियां पूरी कर ली गई है एक ओर जहां जिला प्रशासन सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने में जुटा है वहीं पुलिस भी सुरक्षा की दृष्टि से अपनी व्यवस्थाओ को चाक चौबंद करने में जुटी है
लम्बे अंतराल के बाद भराणीसैंण में आयोजित हो रहे विधानसभा के बजट सत्र को ले कर पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है
सुरक्षा की दृष्टि से भराणीसैंण को कई सेक्टरों वो जोन में बांट कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौप दी गई है

­

एक ओर जहां बजट सत्र के दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकना प्रशासन के सामने चुनौती है वहीं विधान सभा में के दौरान कर्मचारियों की कमी के बावजूद सत्र चलाना आसान नहीं है

बजट सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस पार्टी सहित कई संगठनों ने विधान सभा भवन के घेराव का ऐलान किया है जहां कांग्रेस अंकिता भंडारी मामले बेरोजगारी पेपर लीक सहित जोशीमठ के मुद्दे पर विधान सभा का घेराव करने जा रही है ओ पी एस की मांग को ले कर कर्मचारी संगठनों ने भी गढ़वाल व कुमाऊं में दोनों मंडलों से पहुंच कर घेराव की चेतावनी दी है ऐसे में निश्चित तौर पर पुलिस को सत्र पहला दिन शांतिपूर्ण तरीके से निपटाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा

 

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share