पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने बदरीनाथ विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-
गोपेश्वरः राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जिला इकाई ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग एक बार पुनः दोहराते हुये बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भंडारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा । ज्ञापन में कहा गया कि नई पेंशन में सेवानिवृत्ति के बाद जीवन यापन करना मुश्किल ही नहीं असम्भव है।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष पूरण सिंह फरस्वाण और महासचिव सतीश कुमार ने बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें कहा है कि नई पेंशन योजना एक अन्यायपूर्ण व्यवस्था है।
इससे मिलने वाली पेंशन से कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानित जीवन नहीं जी सकता है। कर्मचारी सरकारी सेवा में अपना जीवन खपा देता है, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद नई पेंशन योजना में उसे न के बराबर धनराशि मिलती है। नई पेंशन में जीपीएफ की सुविधा नहीं है। इसमें जमा धनराशि शेयर मार्केट के अधीन है और ब्याज पर तय होती है। जबकि पुरानी पेंशन में इससे काफी अच्छी व्यवस्था है और वह कर्मचारियों के हित में है।
इस मौके पर सतीश कुमार जिला महासचीव जिला संरक्षक डा बृजमोहन सिंह अजीत नेगी दिनेश नेगी वालवीर नेगी जगत सिंह मीनाक्षी सती प्रदीप नेगी नेगी जगत सिंह महिपाल सिंह मौजूद रहे