उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

 उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

जनगणमन.लाईव

 हल्द्वानी के गफूर बस्ती में गोली लगने से बाप-बेटे की मौत की सूचना है। हिंसा में 300 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें अधिकतर पुलिस के जवान और अधिकारी हैं। 100 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

 कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित-

हल्द्वानी में तनावपूर्ण माहौल के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से वर्तमान में आयोजित विभिन्न परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र ओर से आदेश जारी किये गये । स्थिति सामान्य होने पर आगामी परीक्षाओं को लेकर जल्द आदेश जारी किया जाएगा।


पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि अर्धसैनिक बल की 4 कंपनियां हिंसा प्रभावित इलाके में भेजी गई हैं। ऊधमसिंह नगर से पीएसी की दो कंपनियां पहुंच चुकी हैं।

अस्पताल में घायलों की भीड़ । बड़ी संख्या में पुलिस जख्मी हुए हैं।

 हल्द्वानी से सटे उधम सिंह नगर जिले में धारा 144 लागू है। सुरक्षा बढ़ाई गई।

हल्द्वानी में सभी पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं।

नैनीताल की डीम वंदना सिंह ने कहा – किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारे पास वीडियो रिकॉर्डिंग से लेकर दंगाइयों के अनेक इनपुट हैं, उन सबको एकत्र किया जा रहा है। नुकसान की भरपाई उन्हीं दंगाइयों के द्वारा की जाएगी। जानकारी जुटाने के लिए दंगाइयों के पोस्टर भी जारी ऐप पर पढ़ें जाएंगे। अवैध अतिक्रमण पर हमारा अभियान रुकने वाला नही है।

 कांग्रेस नेता और पूर्व मख्यमंत्री हरीश रावत ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से शांति व धैर्य बनाये रखने की अपील की है

हल्द्वानी बस स्टेशन को प्रशासन ने खाली करवाया। हल्द्वानी और काठगोदाम से 8 बजे बाद रवाना होने वाली सभी बसों का निरस्त कर दिया गया है। बाहरी से आ रही बसों को रामपुर रोड पर रोका जा रहा है।

हल्द्वानी में मोबाइल-इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। सीमावर्ती इलाकों को सील कर दिया गया है। यूपी के बॉर्डर इलाकों को भी अलर्ट किया गया है।

उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा- शाम को करीब चार बजे टीम कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गई थी। इसके विरोध में अराजक तत्वों ने पथराव किया और आगजनी की। अवैध हथियारों से प्रशासन पर फायरिंग की। पुलिस की गाड़ियों को आग लगा दिया। थाने में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई। घटना की सूचना के बाद डीआईजी कुमाऊं भी पहुंचे। आसपास के जिलों से पुलिस भी पहुंची है। केंद्रीय बलों की चार कंपनियां भी पहुंच रही हैं।

हल्द्वानी में हिंसा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उच्च  स्तरीय बैठक बुलाई। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share