अमृत उद्यान 2026: राष्ट्रपति भवन का ग्रीष्मकालीन उद्यान जनता के लिए खुला
जनगणमन.लाइव 22 अगस्त
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन परिसर स्थित अमृत उद्यान एक बार फिर आम जनता के लिए खोल दिया गया है। ग्रीष्मकालीन उद्यानोत्सव “अमृत उद्यान 2026” के तहत आगंतुक 16 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक राष्ट्रपति भवन के विविध उद्यानों में खिले मौसमी फूलों की नैसर्गिक सुंदरता और हरित परिसर का आनंद ले सकेंगे।
यह उद्यानोत्सव प्रत्येक सोमवार को बंद रहेगा। आगंतुकों के लिए समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। अंतिम प्रवेश शाम 5:00 बजे तक ही संभव होगा। प्रवेश और निकास गेट संख्या 35 से होगा। प्रवेश निःशुल्क है।
टिकट बुकिंग केवल ऑनलाइन
आगंतुकों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगी। स्थल पर कोई पंजीकरण या टिकट बुकिंग की व्यवस्था नहीं है। किसी भी निर्धारित तिथि के लिए बुकिंग उससे एक दिन पहले सुबह 10:00 बजे बंद कर दी जाएगी।
प्रवेश के समय ऑनलाइन टिकट के साथ वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है।
राष्ट्रपति भवन परिसर के इस खूबसूरत उद्यान को देखने का मौका हर साल बड़ी संख्या में लोग लेते हैं। इस बार भी मौसमी फूलों से सजे अमृत उद्यान की सुंदरता का लुत्फ उठाने के लिए लोग उत्सुक हैं।
Leave a Reply