बी.डी. सिंह को हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के समन्वयक की जिम्मेदारी

बी.डी. सिंह को हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के समन्वयक की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री के चारधाम यात्रा एवं बीकेटीसी संबंधी मुख्य सलाहकार के रूप में भी निभा रहे हैं महत्वपूर्ण दायित्व**
जनगणमन.लाइव देहरादून/गोपेश्वर, 1 नवंबर।सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पूर्व प्रशासक व पूर्व मुख्य कार्याधिकारी बी.डी. सिंह को हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए समन्वयक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर्यटन विभाग की ओर से उन्हें यह दायित्व दिया गया है।
बी.डी. सिंह वर्तमान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य सलाहकार (चारधाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कुंभ मेला-2027 में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उनके अनुभव का लाभ चारधाम यात्रा के साथ ही हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में भी मिलेगा।
बी.डी. सिंह को प्रशासनिक कार्यों के साथ धार्मिक पर्यटन और तीर्थयात्रा प्रबंधन का लंबा अनुभव है। बीकेटीसी में प्रशासक एवं मुख्य कार्याधिकारी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। उनके इसी अनुभव को कुंभ मेला-2027 के समन्वय में उपयोगी माना जा रहा है।
कुंभ समन्वयक का दायित्व मिलने पर बीकेटीसी से जुड़े लोगों सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से हरिद्वार पहुंचने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यटन व्यवस्थाओं के समन्वय में मदद मिलेगी।
बी.डी. सिंह को मिली इस नई जिम्मेदारी को उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन और तीर्थाटन से जुड़े प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना
जा रहा है।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share