विकास खंड के क्षेत्र पंचायत के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण

  • ज्योतिर्मठ। विकास खंड के क्षेत्र पंचायत के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विकास खंड के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ही ब्लॉक के पदाधिकारियों ने बैठक में शामिल होकर एक वर्ष के कार्यकाल का अपना रिपोर्ट कार्ड सामने रखा। आने वाले समय में गांव के विकास को लेकर चर्चाएं की गईं।
    सोमवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी द्वारा अपने एक वर्ष के कार्यकाल में गांव में जो विकास कार्य किए गए, उनकी समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जनता के प्रति जवाबदेही होनी चाहिए। अपने प्रत्येक वर्षों के कार्यकाल को जनता के बीच रखें, जिससे कार्य योजना तैयार कर सकें। गांवों के विकास को आगे बढ़ाने की ओर प्रयास किए गए। जो भी गांव के जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रस्ताव आए, उस पर कार्य किए गए। विकास खंड की सौ से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया, जो अपना रोजगार कर रही हैं। आने वाले समय में युवाओं व महिलाओं के लिए कार्ययोजना तैयार कर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी, कनिष्ठ उप प्रमुख नरेश चंद्र, ज्येष्ठ उप प्रमुख गुड्डी देवी सहित कई क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share