बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, कथित चंदा अनियमितता की निष्पक्ष जांच की मांग

 बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, कथित चंदा अनियमितता की निष्पक्ष जांच की मांग

 बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, कथित चंदा अनियमितता की निष्पक्ष जांच की मांग

जनगणमन .लाईव  बदरीनाथ। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में मंगलवार को विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री बदरीविशाल के समक्ष मौन सत्याग्रह एवं शांतिपूर्ण धरना देकर बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे एवं चंदे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय और समयबद्ध जांच की मांग की। प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक चले इस मौन प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

धरने को संबोधित करते हुए विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि बदरीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां चढ़ावे एवं चंदे को लेकर उठे सवाल अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए। यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने आता है तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

विधायक बुटोला ने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और अपारदर्शिता के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक गरिमा तथा श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि सरकार इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करे। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सरकार जांच में देरी करती है या मामले को दबाने का प्रयास करती है तो इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होंगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को केवल राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा प्रश्न मानती है। इसलिए पार्टी निष्पक्ष जांच होने तक लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

मौन सत्याग्रह में ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, पूर्व प्रमुख हरीश परमार, ग्राम प्रधान माना धर्मेंद्र चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना देवी, सरपंच बामणी जसबीर मेहता, पूर्व प्रधान पीताम्बर मोल्फा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम फरस्वाण, वरिष्ठ कांग्रेसी बलदेव मेहता, पं. बाबूलकर, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, प्रधान भंग्यूल मिथलेश फरस्वाण, अजीतपाल रावत, निश्चय मेहता, अम्मू कन्नी, कपिल कुंवर, रीना रावत (महिला मंगल दल अध्यक्ष, माना), विमला देवी, सरिता देवी, गुलाबी देवी, सरपंच रघुवीर परमार, गजेन्द्र सिंह बड़वाल, सुरेंद्र सिंह बड़वाल सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में विधायक लखपत बुटोला ने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र निष्पक्ष जांच की घोषणा नहीं करती है तो कांग्रेस जनभावनाओं के सम्मान में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण जनआंदोलन को और व्यापक रूप देगी।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share