मोटे अनाज के व्यंजनों से आया मुंह में पानी , लगी प्रदर्शनी महिला मोर्चा चमोली ने आयोजित किया कार्यक्रम

 मोटे अनाज के व्यंजनों से आया मुंह में पानी , लगी प्रदर्शनी महिला मोर्चा चमोली ने आयोजित किया कार्यक्रम

जनगणमन‌.लाईव

यूनाइटेड नेशन द्वारा वर्ष 2023 को Millet Year घोषित किया गया है इसे के तहत राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जुलाई माह को मिलेट माह के रूप मे मनाने का निर्णय किया है। जिसमे देश भर के प्रत्येक जिले मे कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।


इस कार्यक्रम के तहत मोटा अनाज मेला,. मोटा अनाज उत्पादन करने वाले किसानों का अभिनन्दन ,महिलाओं में मोटा अनाज प्रतियोगिता ,मोटा अनाज विषय पर भाषण प्रतियोगिता तत्पश्चात् पुरस्कार वितरण , पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा

इसी के तहत मंगलवार को मिलेट प्रमोशन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने नन्दा नगर के सेमा गांव में एक स्थानीय उत्पाद व उनसे बने व्यंजन को ले कर भव्य आयोजन किया गया। मोटे अनाज को बढ़ावा देने हेतु प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा चलाये जा रहे महा जनसम्पर्क अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मिलेट अभियान की जिले में शुरूआत की गई। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा हिमानी वैष्णव एवं जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी द्वारा मंगल वार को घाट ब्लॉक के सेमा‌ गांव से प्रारम्भ किया इस अभियान को प्रदेश में 19 संगठनात्मक जिलों में चलाया जा रहा है ।इसी कड़ी में नन्दा नगर के हेमा गांव मे महिलाओं ने बड़े उत्साह से मोटे अनाज से बने व्यंजनों बड़ी संख्या में की प्रदर्शनी भी लगाई


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए महिला स्वयं सहायता समहों को सशक्त करने के लिए कई योजनाओं को लागू किया है। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए हमारे पथपर्दशक प्रधानमंत्री मोदी जी ने प्रत्येक देशवासी को प्रेरित किया है। इसके लिए महिला मोर्चा की ओर से भी गांव गांव में गोष्ठियों के द्वारा मोटेे अनाज को बढ़ावा देने हेतु अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को महा जनसम्पर्क अभियान के तहत गांव गांव में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताने का आह्वान किया। कहा कि कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर ग्रामीणों के साथ मोटे अनाज का भोजन कर उसे प्रमोट करने का कार्य करना है। जिससे हमारे किसान भाईयों की आय में बढ़ोत्तरी हो। उन्होंने कहा ने कहा कि इस कार्यक्रम में टिफिन भोज का भी आयोजन किया गया है। टिफिन भोज में सभी कार्यकर्ता अपने घरों से पहाड़ी अनाज के व्यंजन पकाकर टिफिन लायेंगे। जिसे सभी कार्यकर्ता मिल बांट कर खायेंगे। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा हिमानी वैष्णव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देश पर जिला संगठन पूरे मनोयोग से सम्पूर्ण जनपद में हर बूथ पर इस कार्यक्रम को आयोजित करेगा। जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बढ़चढ़कर भाग लेगा।

कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया और मोटे अनाज के सम्बंध में अपने विचार रखे व माडल के रूप में मोटे अनाजों के लाभ भी बताये

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिख रहा है। महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाओं को लागू किया है। जिससे आज महिलायें सम्मान के साथ जी रही हैं।
कार्यक्रम में नन्दानगर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मुन्नी दानु मंडल महामंत्री उमा रावत बूथ अध्यक्ष महेंद्र उस्तोली के अध्यक्ष बलबीर सिंह रावत ,भगवती रावत एवं सभी महिला मंगल दल अध्यक्ष आदि महिलाएँ मौजूद थी । नन्द प्रयाग मंडल अध्यक्ष यसवंत बिष्ट ,युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष प्रीतम नेगी भी मौजूद रहे

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share