तेफना ग्वाला गांव में जिला पंचायत सदस्य सरोजिनी रावत ने किया वृक्षारोपण फल संरक्षण व उघान विभाग के सहयोग से हुआ कार्यक्रम

   जनगणमन.लाइव 18 अगस्त
गोपेश्वर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम सभा तेफना ग्वाला गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्यान एवं फल संरक्षण विभाग, जनपद चमोली के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोजिनी रावत ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सरोजिनी रावत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और वन संपदा को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उद्यान एवं फल संरक्षण विभाग की ओर से पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी गई। विभाग के सहयोग से क्षेत्र में फलदार एवं उपयोगी पौधों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में तेजवीर कंडेरी, उद्यान निरीक्षक नेहा राणा, दिनेश पंत, आयुष रावत और दिनेश रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ फलदार पौधों के रोपण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share