देहरादून–मसूरी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, पानीवाला बैंड पर दीवार क्षतिग्रस्त

देहरादून–मसूरी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, पानीवाला बैंड पर दीवार क्षतिग्रस्त
जनगणमन.लाइव | 21 अगस्त 2026
देहरादून। लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा के चलते देहरादून–मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के समीप पूर्व निर्मित दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। आमजन की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंध लगा दिया है।

उप जिला मजिस्ट्रेट, मसूरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत देहरादून–मसूरी मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से आदेश का पालन करने की अपील की है।
क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई की जा रही है, ताकि मार्ग को सुरक्षित बनाकर आमजन का आवागमन सामान्य किया जा सके।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक वर्षा के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। यात्रा पर निकलने से पहले सड़क और मौसम की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें तथा भूस्खलन और क्षतिग्रस्त मार्ग वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें।

प्राधिकरण ने कहा कि प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी यातायात निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार का जोखिम लेकर यात्रा न करें। बरसात के मौसम में मौसम और सड़क की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहना और अपनी तथा परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक है

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share