गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक बछेर सर्वोदय केन्द्र में बोले गांधी वादी पर्यावरण विद् चंडी प्रसाद भट्ट

 गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक बछेर सर्वोदय केन्द्र  में बोले गांधी वादी पर्यावरण विद् चंडी प्रसाद भट्ट

जनगणमन‌.लाईव

बछेर सर्वोदय केंद्र में गांधी और शास्त्री जी की जयंती के मौके पर गांवों के विकास में गांधी जी के विचारों को कार्यरूप में बदलने के लिए एकजुट प्रयास करने की जरूरत पर जोर दिया गया बछेर के प्रधान हर्षवर्धन नेगी की अध्यक्षता में चली गोष्ठी में अनेक गांवों से आयी महिलाओं ने अपनी बात रखी।प्रख्यात पर्यावरण कार्यकर्ता और गांधीवादी चंडी प्रसाद भट्ट ने गांधी जी के विचार और कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी गांधी के विचार प्रासंगिक है,जीवन के हर क्षेत्र की समस्यायों के निराकरण का रास्ता इनमें खोजा जा सकता है।

उन्होंने महिलाओं द्वारा अपने अपने गांव में ग्राम विकास से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की प्रसंशा करते हुए कहा कि हमें अपने पर विश्वास करना होगा। यही विश्वास हमें हमारे लक्ष्यों तक पहुंचने का माध्यम बनता है। उन्होंने कहा कि हमें ग्राम विकास से जुड़ी समस्याओं की पहचान करने और संगठित रूप से इसके निराकरण के लिए प्रयास करने होंगे।इस अवसर पर अलग अलग गांवों से आयी महिलाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ। गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम समेत अनेक भजन महिलाओं ने प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मंगला कोठियाल, सोनला के सरपंच राजेन्द्र सिंह रावत,पूर्व प्रधान भक्ति देवी, विनय सेमवाल,ओम प्रकाश भट्ट, अब्बल सिंह नेगी समेत एक दर्जन से अधिक लोगों ने बात रखी। प्रधान नेगी ने  गांधी के विचारों के अनुरूप संचालित योजनाओं की जानकारी दी

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share