केदारनाथ धाम में ध्वजारोहण कर डॉ. विनीत चन्द्र पोस्ती ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

केदारनाथ धाम में ध्वजारोहण कर डॉ. विनीत चन्द्र पोस्ती ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

जनगणमन.लाइव। श्री केदारनाथ धाम में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत चन्द्र पोस्ती उपस्थित रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर देशवासियों, प्रदेशवासियों तथा केदारपुरी की आम जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर डॉ. पोस्ती ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संदेश देते हुए कहा—

 

“ये वंदन की धरती है, अभिनंदन की धरती है।

ये अर्पण की भूमि है, ये तर्पण की भूमि है।

इसकी नदी-नदी गंगा है,

इसका कंकड़-कंकड़ शंकर है।

हम जियेंगे तो भारत के लिए,

मरेंगे तो भारत के लिए।”

 

उन्होंने कहा कि भारत के प्रति समर्पण की भावना प्रत्येक नागरिक के मन में होनी चाहिए। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि देश के लिए जीवन समर्पित करने वालों की अंतिम सांस तक भी भारत माता के प्रति श्रद्धा बनी रहती है।

 

कार्यक्रम में बाबा केदारनाथ के प्रतिनिधि एवं पूज्य पुजारी श्रद्धेय गंगाधर लिंग जी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, धर्माधिकारी ओम प्रकाश शुक्ला, समस्त वेदपाठीगण तथा मंदिर समिति के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

इसके अलावा श्री केदार सभा के सदस्य, तीर्थ पुरोहितगण, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित लक्ष्मी नारायण जुगरान, उमेश चन्द्र पोस्ती, विष्णु कांत शुक्ला, व्यापार सभा केदारनाथ के प्रतिनिधि, ITBP के अधिकारी एवं जवान, Army के जवान, NDRF की पूरी टीम, पुलिस विभाग, होमगार्ड, SDRF तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और सफाई कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

डॉ. पोस्ती ने श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को मिष्ठान भी वितरित किया गया।

 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। केदारनाथ धाम जैसे पवित्र तीर्थ में देशभक्ति और आध्यात्मिक आस्था के वातावरण में स्वतंत्रता दिवस मनाना गौरव का विषय है।

 

 

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share