एलआईसी शाखा गोपेश्वर ने धूमधाम से मनाया 70वां स्थापना दिवस

जनगणमन.लाइव 1 सितम्बर
एलआईसी शाखा गोपेश्वर ने धूमधाम से मनाया 70वां स्थापना दिवस
वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल एवं आवश्यक सामग्री वितरित
गोपेश्वर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की शाखा गोपेश्वर द्वारा एलआईसी के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों से मुलाकात की तथा उन्हें फल एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अजय मेहता ने कहा कि एलआईसी सदैव अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के साथ समय बिताना और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करना समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक छोटा सा प्रयास है।
इस अवसर पर शार्दूल नौटियाल, पंकज गुप्ता सहित एलआईसी शाखा गोपेश्वर के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विकास अधिकारी मयंक बिष्ट ने बताया कि एलआईसी के 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बीमा सप्ताह के दौरान शाखा गोपेश्वर द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे बीमा सप्ताह में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से एलआईसी की सेवाओं, बीमा जागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों से संबंधित गतिविधियां जारी रहेंगी।
जनगणमन‌.लाइव  9756658854

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share