जनगणमन.लाइव जोशीमठ। 23 अगस्त भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा चमोली की ओर से सीमांत विकासखंड ज्योर्तिमठ के आपदा प्रभावित 10 परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई। राहत सामग्री मिलने पर जरूरतमंद परिवारों ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा चमोली का आभार जताया। प्रभावित परिवारों ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मिली राहत सामग्री से उनकी परेशानियों को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलेगी।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा चमोली के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल ने कहा कि रेडक्रॉस सेवा और समर्पण की भावना के साथ हर समय जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही अन्य जरूरतमंद लोगों को भी आवश्यकतानुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रभावित परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाना रेडक्रॉस की प्राथमिकता है और भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा चमोली के सचिव सुरेंद्र रावत, विपिन शाह, दीपक टमटा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
Leave a Reply