रविग्राम खेल मैदान में युवा खेल विकास समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस का शुभारंभ

ज्योतिर्मठ जनगणमन.लाइव 30 अगस्त
रविग्राम खेल मैदान में युवा खेल विकास समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस का शुभारंभ हो गया है। समिति द्वारा विगत पांच वर्षों से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी भट्ट ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन रविग्राम के खेल मैदान में शुरू हो गया है। इसमें क्रॉस कंट्री अंडर-14 बालक वर्ग में राहुल प्रथम, शुभम द्वितीय, आयुष्मान तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 आयु वर्ग में प्रीमत प्रथम, आर्यन द्वितीय, रमन तृतीय स्थान पर रहे। ओपन वर्ग प्रतियोगिता में शिवम प्रथम, दिंशात द्वितीय, सीमांत तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंकिता प्रथम, दिव्या द्वितीय, अनन्या तृतीय स्थान पर रहीं। युवा खेल विकास समिति के अध्यक्ष सोरभ राणा ने बताया कि तीन दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन, क्विज, टीटी, बास्केटबॉल, पेंटिंग कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ व रस्साकशी आदि खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share