पत्रकार व चमोली पुलिस एकादश के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन कर दिया नशे से दूर रहने का सदेश

* पत्रकार व चमोली पुलिस एकादश के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन कर दिया नशे से दूर रहने का संदेश।

पुलिस मैदान गोपेश्वर में पुलिस एकादश और पत्रकारो के बीच मैत्री पूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ *मुख्य विकास अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्र * द्धारा किया गया। पत्रकार एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पत्रकार एकादश की टीम ने पुलिस एकादश के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 137 रन बनाए। पुलिस एकादश की टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। *पुलिस टीम की ओर से सर्वाधिक 60 रन पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल द्धारा बनाये गये।* इस अवसर पर पुलिस टीम की कप्तानी करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल  ने कहा कि *यह मैच मैत्रीपूर्ण सद्भावना मैच समाज के हर वर्ग में सद्भावना के उद्देश्य से जनजागरुकता के तौर पर आयोजित किया गया। यह मैच खेल भावना के अनुरुप सद्भावना संदेश देने में सफल रहा।* वो  समाज में दिनोंदिन बढ रहे नशे के कुप्रचलन पर अपनी चिंता व्यक्त की गई, उनके द्वारा बताया गया कि नशे के सौदागरों पर हमारी पुलिस लगातार लगाम कस रही है, *नशे के दुष्प्रभाव की रोकथाम हेतु पुलिस के साथ-साथ समाज की भूमिका भी अहम होती है।* सभी लोग नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने कहा कि युवा नशे से दूर रह कर शिक्षा व खेल की गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। खेल युवाओं को नशे से दूर रखता है ऐसे में युवाओं को खेलों से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों से जुडऩे वाला युवा हर प्रकार के नशे से दूर रहता है। युवाओं को नशे की लत से दूर रहना चाहिए और समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

 

चमोली: जिला पुलिस प्रशासन और प्रेस क्लब चमोली के बीच ड्रग फ्री जनपद जागरूकता अभियान को लेकर एक मैत्री मैच खेला गया पुलिस एकादश ने प्रेस क्लब एकादश को 6 विकेट से हराया।

रविवार को पुलिस और प्रेस एकादश के बीच खेले गये क्रिकेट मैच में प्रेस एकदाश ने टॉस जीता ओर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया जिसमे प्रेस क्लब एकदाश ने 20 ओवर में 137 रन बनाए ।
पुलिस एकदाश ने 5 विकेट खोकर 18 ओवर में 138 रन बनाकर जीत हासिल की ओर प्रेस एकादश को 5 विकेट से हराया।
प्रेस एकदाश की ओर से अजय ने 18 गेंदों में शानदार 39 रन बनाए।
मेन ऑफ द मैच रहे पुलिस अधीक्षक चमोली परमेन्द्र डोभाल ने 29 गेंदों में 60 रन बनाये।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललितनारायण मिस्र, एडीएम चामोली दीपक सैनी, पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी, नताशा सिंह, क्रांति भट्ट, रचपाल बिष्ट, कृष्ण कुमार सेमवाल, जगदीश पोखरियाल, राजा तिवारी, देवेन्द्र रावत, शेखर रावत, विनोद रावत, विमल,पुष्कर नेगी, सुरेन्द्र रावत, रमन, विवेक, अनूप आदि मौजुद रहै।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share