बूथ सशक्तिकरण अभियान में बोले भट्ट कार्यकर्ता पार्टी की रीढ

 बूथ सशक्तिकरण अभियान में बोले भट्ट कार्यकर्ता पार्टी की रीढ

जनगणमन.लाईव

 भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली “बूथ सशक्तिकरण अभियान ” कार्यशाला के क्रम मे आज जिले की बद्रीनाथ विधानसभा की कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय गोपेश्वर मे सम्पन्न हुई.. बद्रीनाथ विधानसभा कार्यशाला मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट् उपस्थित रहे.. प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया..व भाजपा महिला मोर्चा द्वारा G-20 की रंगोली बनाकर स्वागत किया..विधानसभा कार्यशाला मे स्वागत सम्बोधन मे भाजपा जिला अध्यक्ष  रमेश मैखुरी  ने ..कार्यशाला मे उपस्थित विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी मंडल अध्यक्ष गण, मंडल महामंत्री,मंडल मोर्चो के अध्यक्ष,मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी, विस्तारक,प्रदेश प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश मोर्चो के पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चो के जिला अध्यक्ष,राष्ट्रपति अभिभाषण कार्यक्रम के जिला संयोजक, मंडल संयोजक व सह संयोजक,बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक व सहसंयोजक सभी का स्वागत किया..बद्रीनाथ विधानसभा कार्यशाला मे भाजपा जिला प्रभारी कुंदन परिहार  ने कहा कि आज भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता होना भी गर्व होता है, हर कार्यकर्ता हर पदाधिकारी पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है..अपने मजबूत संगठन और मजबूत नेतृत्व के कारण हर कार्यकर्ता आज गौरान्वित महसूस करता है..भाजपा जिला सहप्रभारी चंडी प्रसाद भट्ट ने कार्यशाला मे उपस्थित पदाधिकारियो का वृत्त लिया..बद्रीनाथ बद्रीनाथ विधानसभा कार्यशाला मे मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट कहा कि आज भारत के हर प्रान्त मे भाजपा संगठन गठन हुआ है..प्रत्येक कार्यकर्त्ता को पार्टी कार्यों से जोड़ना है हर कार्यकर्ताओं के अनुभवों का लाभ पार्टी संगठन को मिलता है उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने “नकल विरोधी कानून” लाकर सरकारी नौकरियों मे पारदर्शिता लाये.. नकल माफियों को जेल की सलाखों मे डाला है कोई कितनी भी बड़ी पहुंच वाला हो किसी को नहीं छोड़ा गया..आज सरकार ने बेरोजगार की पीड़ा को समझा..प्रदेश के बेरोजगारों के साथ किसी भी हाल मे अन्याय नहीं होने दिया जाएगा..आज कार्यशाला मे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कपरवान, जी,जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रहीम सिद्धकी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा किरत भंडारी जी उपस्थित रहे.चंद्रकला तिवारी प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा गुड्डू लाल जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्ब प्रमुख नंदन बिष्ट जी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत जी, जिला कार्यालय मंत्री विनोद कनवासी, जिला मंत्री ज्योति कैलखुरा उपस्थित रहे……. कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा  व राकेश जोशी  ने संयुक्त रूप से किया..

आज कॉंग्रेस के कई कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली..जिसमे पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख विक्रम सिंह नेगी ग्राम सभा बेमरू, पूर्व प्रधान मठ झडेता शकुंतला कुंवर, पूर्व प्रधान ग्राम सभा बणद्वारा धीरन्द्र बिष्ट, वन पंचायत सरपंच मंडल दुर्गा प्रसाद सेमवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, गिरिश लाल जी  प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी मे आज भाजपा की सदस्यता ली..पार्टी मे शामिल होने पर सभी कार्यकर्ताओ का स्वागत एवं अभिनदन..

 

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share