जनगणमन.लाईव
*छः पदों हेतु बिके अठारह नामांकन पत्र*
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शुक्रवार को आगामी छात्रसंघ चुनावों हेतु विभिन्न पदों हेतु अठारह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
छात्र संघ निर्वाचन अधिकारी डॉ जगमोहन नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हेतु दो अध्यक्ष हेतु छः, उपाध्यक्ष हेतु दो, सचिव हेतु पांच, सहसचिव हेतु एक, कोषाध्यक्ष पद हेतु दो नामांकन पत्र खरीदे गए। उक्त समस्त पदों हेतु नामांकन चार नवंबर को 11 बजे से 03 बजे के मध्य किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. गिरधर जोशी, डाॅ. दिनेश सती, डाॅ. अरविंद भट्ट, डाॅ अखिल चमोली, डॉ रमन बहुगुणा, डॉ अभय कुमार, डॉ ममता सवाल, डॉ वंदना लोहनी, सूरज कुमार, योगेंद्र लिंगवाल, धनप्रकाश राजेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
Post Views: 131
Leave a Reply