आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जनपद चमोली की तीनो विधासभाओ में नव मतदाता सम्मेलन सम्पन्न हुए बदरीनाथ विधानसभा मे नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम गोपेश्वर राजकीय इण्टर कालेज गोपेश्वर में अयोजित हुआ.. कार्यक्रम में बडी संख्या में नव मतदाता शामिल हुए कार्यक्रम आज युवा मोर्चा द्वारा पूरे देश की हर विधानसभा में अयोजित हुआ कार्यक्रम को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया प्रधानमंत्री ने सभी नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका हर एक वोट देश में स्थाई सरकार सकता है और स्थाई सरकार देश को मजबूत बनाने के लिऐ अत्यंत आवश्यक है
आज देश दुनिया में भारत की साख बढ़ी है देश के प्रति विदेशी लोगों की सोच बदली है देश में विकास के नए आयाम खड़े किए हैं आपकी एक वोट से भारत ने दुनियां में आर्थिक क्षैत्र में जबरदस्त प्रगति की है जिसके कारण आज भारत दुनियां की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना है हमारा संकल्प 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है उन्होने कहा कि आप इक्कीसवीं सदी के युवा है और आज का भारत आपको नई आशा की नजरों से देख रहा है, आपका सपना हमारा संकल्प है नव मतदाता सम्मेलन में नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि दूनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश भारत को मजबूत बनाने और विकसित भारत बनाने की जिम्मेदारी आपके ऊपर है आज देश ने भौतिक रूप से, सामाजिक रूप से विकास तो किया ही है साथ ही आध्यात्मिक रूप से भी भारत पूरी दुनियां में अध्यात्म का केंद्र बना है,ये सब तब हुआ जब आपके एक एक वोट ने शसक्त सरकार बनाई.. आज गोपेश्वर में नव मतदाता सम्मेलन अयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का छात्र हर सामाजिक गतिविधियों में जागरूक है और लोकतंत्र में जागरूकता बहुत जरूरी है, इसलिए प्रत्येक मतदाता को जानकारी होनी चाहिए कि देश सही दिशा में ले जाना है और इसके लिऐ कौन हमारा नेता होना चाहिए ये जो हमारे भविष्य को सुरक्षित कर सके हमारा नेता ऐसा होना चाहिए जो हमारे सपनों की गारंटी ले, अपने वोट से भ्रष्टाचार में डूबे नेताओं को स्वच्छ लोकतंत्र व्यवस्था में से बाहर कर स्वच्छ छवि के नेतृत्व को चुनना है.. आज देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को लूटने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डाला, भ्रष्टाचारी जेल जाने के डर से देश को भ्रमित कर रहे हैं लेकिन हमने अपने मत के प्रयोग से इन भ्रष्टाचारियों को जेल के अंदर डालकर देश में स्वच्छ वातावरण तैयार कर देश को दुनियां के अग्रणी राष्ट्रों में खड़ा करना है.. आप सभी नव मतदाता है आपका इस बार पहला वोट पड़ेगा आपको ध्यान रखना है कौन सरकार है जिसने आपके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया है.. आपके हर सपनो की गारंटी ली है.. आज माननीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है..हम खुद भी रोजगार के आयाम स्थापित करें और अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य करें..कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पुर्व भजपा जिलाध्यक्ष व भाजपा जिला सहप्रभारी रुद्रप्रयाग रघुवीर बिष्ट, पुर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी,जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, कार्यक्रम के संयोजक व युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष मनोज भंडारी, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संदीप रावत, लघु उद्योग प्रकोस्थ के प्रदेश सह संयोजक राजेन्द्र ममगाई, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र हटवाल,भाजपा जिला कार्यलय प्रभारी विनोद कनवासी, पुर्व प्रमुख दशोली व भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत बिष्ट, महेन्द्र नेगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सद्स्य बिक्रम बर्तवाल, जिला अनूसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अमित कुमार मैंडी,गोपेश्वर नगर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र राणा, दशोली मंडल अध्यक्ष बल्लभ थपलियाल, पोखरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, गोपेश्वर मंडल महामंत्री उमेश भट्ट,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट, पीपल कोटी मंडल महामंत्री दीपक पंत, युवा मोर्चा गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत,अध्यक्ष महिला मोर्चा लक्ष्मी बिष्ट महामंत्री आरती रावत
सोशियल मीडिया प्रभारी शान्ति पंवार , मंडल मंत्री संतोषी आदि उपस्थित रहे.. कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष यूवा मोर्चा संजय कुमार ने किया