लगातार बारिश से मैखुरा गांव के शैरागाढ़ तोक में मकान खतरे की जद में, कृषि भूमि में भी भू-धंसाव

 जनगणम.लाइव 16 अगस्त
लगातार बारिश से मैखुरा गांव के शैरागाढ़ तोक में मकान खतरे की जद में, कृषि भूमि में भी भू-धंसाव
कर्णप्रयाग। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड अंतर्गत मैखुरा गांव के शैरागाढ़ तोक में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते भू-धंसाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे ग्रामीण जयंती प्रसाद मैखुरी का मकान खतरे की जद में आ गया है। वहीं उनकी कृषि भूमि भी भू-धंसाव की चपेट में आने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
स्थिति की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य सरोजिनी रावत और ग्राम प्रधान देवी प्रसाद मैखुरी तेजवीर कंडेरी  मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवार से जानकारी लेने के साथ ही भू-धंसाव से हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया
लगातार बारिश के कारण मकान के आसपास की जमीन खिसकने से ग्रामीणों में भी चिंता बनी हुई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा भू-धंसाव की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

जिला पंचायत सदस्य सरोजिनी रावत और ग्राम प्रधान देवी प्रसाद मैखुरी ने कहा कि प्रभावित परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन को शीघ्र मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं राहत कार्य शुरू करने चाहिए। उन्होंने शासन-प्रशासन से प्रभावितों को जल्द से जल्द मदद उपलब्ध कराने की अपील की है।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share