जनगणमन.लाइव ज्योतिर्मठ। विकास खंड के दूरस्थ गांव थैग के घिवानी का प्राथमिक विद्यालय की स्थिति जर्जर बनी हुई है। यहां भवन पर दरारें होने के साथ ही विद्यालय भवन की छत टपकने से कमरों में पानी आ रहा है, जिससे यहां पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही बच्चों को खतरा बना हुआ है।
थैग गांव के घिवानी में कक्षा एक से पांच तक आठ छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बरसात होने से सभी बच्चों को विद्यालय के एक कमरे में पढ़ाया जाता है। जबकि विद्यालय के दूसरे कमरे में पानी टपकने से छात्र इस कमरे में बैठ नहीं पाते हैं। गांव की ग्राम प्रधान मीरा देवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमा देवी का कहना है कि विद्यालय जर्जर हालत में है, जगह-जगह दरारें आई हुई हैं। इसके साथ ही बारिश में भवन की छत टपकने से छात्रों को भारी दिक्कतें होने के साथ ही खतरा बना हुआ है।
प्राथमिक विद्यालय की स्थिति जर्जर बनी















Leave a Reply