ज्योतिर्मठ/ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोशीमठ में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, कैरियर काउंसलिंग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और होनहार छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय संबल प्रदान करना था। कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला नोडल अधिकारी श्री भीम सिंह ने छात्राओं को फाउंडेशन की महत्वाकांक्षी छात्रवृत्ति योजना की विस्तृत जानकारी दी | उन्होंने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन विश्वविद्यालयों के माध्यम से उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारने और उसे हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद छात्राओं को हर साल ₹30,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यों में भागीदारी और करियर के दृष्टिकोण से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर भी विशेष बल दिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जी० के० सेमवाल ने कहा कि छात्राएं इस छात्रवृत्ति का अधिक से अधिक लाभ उठाएं | कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवीन पंत द्वारा किया | इस ज्ञानवर्धक कार्यशाला में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से श्री नितिन बिष्ट, श्री विजय प्रकाश निराला, नोडल छात्रवृत्ति अधिकारी डॉ. किशोरी लाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक रावत, डॉ. राजेंद्र राणा, डॉ. उपेन्द्र सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. धीरेन्द्र सिंह, डॉ. शेलेन्द्र सिंह रावत, डॉ. नवीन कोहली, डॉ. पवन कुमार एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply