भटवाड़ी गांव के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाई कोर्ट के एडिशनल जज, उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण
जनगणमन.लाइव | 26 सितंबर 2026
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के लिए गौरव का एक और अध्याय जुड़ा है। रुद्रप्रयाग जनपद के भटवाड़ी-मणिगुह निवासी दिनेश भट्ट को दिल्ली हाई कोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया है। जस्टिस दिनेश भट्ट, स्व. कालिका प्रसाद भट्ट के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पैतृक गांव भटवाड़ी सहित पूरे रुद्रप्रयाग और उत्तराखंड में खुशी का माहौल है।
दिनेश भट्ट की न्यायिक क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
विद्वानों की धरती के रूप में पहचान
रुद्रप्रयाग का भटवाड़ी गांव लंबे समय से शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, अध्यात्म और विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाले लोगों के लिए जाना जाता है। गांव से जुड़े भट्ट परिवारों के अनेक लोगों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता से पहचान बनाई है।
शिक्षा से लेकर राजनीति, अध्यात्म, शासकीय सेवाओं, फिल्म जगत और उद्योग तक विभिन्न क्षेत्रों में भटवाड़ी से जुड़े लोगों की मौजूदगी इस गांव की विशिष्ट पहचान को रेखांकित करती है।
दिनेश भट्ट का दिल्ली हाई कोर्ट में एडिशनल जज बनना इसी गौरवशाली परंपरा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनकी सफलता ने भटवाड़ी गांव के साथ-साथ पूरे रुद्रप्रयाग जनपद का मान बढ़ाया है।
जनगणमन.लाइव परिवार की ओर से जस्टिस दिनेश भट्ट को हार्दिक बधाई एवं न्याय के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।
Leave a Reply