चमोली। जनपद चमोली में बारिश का दौर लगातार जारी है। शनिवार और रविवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश के बीच विकासखंड जोशीमठ के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में भूस्खलन की घटना सामने आई है। भूस्खलन के चलते कई मकान खतरे की जद में आ गए है साथ ही मुख्य पैदल सम्पर्क मार्ग भी भूस्खलन से बाधित हो गया है जिससे ग्रामीणों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं
स्थानीय निवासी बच्चन सिंह के अनुसार, शनिवार देर शाम हुई तेज बारिश के कारण कई घरों के समीप बनी सुरक्षा दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने के बाद आसपास की जमीन पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सा
ग्रामीणों के मुताबिक, चंद्री देवी, रामकृष्ण सिंह, कल्याण सिंह, बच्चन सिंह, हिमांशु, बिछना देवी और महेंद्र सिंह के मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कराने, खतरे की जद में आए परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुरक्षा एवं राहत कार्य शुरू करने की मांग की है। लगातार बारिश को देखते हुए ग्रामीणों में संभावित नुकसान को लेकर चिंता बनी हुई है।
Leave a Reply