ऊधम सिंह नगर में हाईवे पर फिल्मी अंदाज में फायरिंग

 ऊधम सिंह नगर में हाईवे पर फिल्मी अंदाज में फायरिंग

ऊधम सिंह नगर में हाईवे पर फिल्मी अंदाज में फायरिंग, ट्रक चालक का कई किलोमीटर तक पीछा; बाइक सवार महिला को लगी गोली
जनगणमन.लाईव ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार सवार हमलावरों ने एक ट्रक चालक को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए ट्रक चालक कई किलोमीटर तक ट्रक दौड़ाता रहा, जबकि हमलावर लगातार कारों से उसका पीछा करते हुए गोलियां चलाते रहे।
इस दौरान हाईवे से गुजर रही एक बाइक सवार महिला फायरिंग की चपेट में आ गई। महिला को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि ट्रक चालक मुंबई के लिए माल लेकर निकला था। रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उसे घेरने का प्रयास किया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक नहीं रोका और किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस वारदात को आपसी रंजिश का परिणाम मान रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
दिनदहाड़े हाईवे पर हुई इस फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share