बाल्मीकि बस्ती भूस्खलन को ले कर विधायक बुटोला को ज्ञापन

गोपेश्वर, 24 अगस्त 2026।जनगणमन.लाइव
जनसमस्याओं के निवारण हेतु  वाल्मीकि बस्ती जीरो बैंड में भूस्खलन से प्रभावित मकान की सुरक्षा के लिए विधायक लखपत सिंह बुटोला को सौंपा ज्ञापन
बरसात के मौसम में लगातार हो रहे भूस्खलन और पहाड़ों से गिरते पत्थरों के कारण वाल्मीकि बस्ती, जीरो बैंड निवासी इतेश कुमार वाल्मीकि के मकान पर मंडरा रहे गंभीर खतरे को लेकर अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत सिंह बुटोला से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को एक मांग पत्र/ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि इतेश कुमार वाल्मीकि का मकान भूस्खलन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। लगातार बारिश के दौरान भूस्खलन तथा पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण मकान और उसमें रह रहे परिवार के सामने जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है।

महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से इस आपदा प्रभावित क्षेत्र में परिवार की सुरक्षा के लिए विधायक निधि से शीघ्र सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण कराने की मांग की।
विधायक लखपत सिंह बुटोला ने मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रतिनिधिमंडल को जल्द उचित कार्रवाई करने और आवश्यक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार मैंडी ने कहा कि संगठन जनहित और समाज की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को निरंतर प्रमुखता से उठाता रहेगा और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
जनगणमन.लाइव 9756658854

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share