हल्द्वानी में कव्या सती का शानदार प्रदर्शन, अंडर-11 बालिका वर्ग में बनीं राज्य की नंबर-1 खिलाड़ी

हल्द्वानी में कव्या सती का शानदार प्रदर्शन, अंडर-11 बालिका वर्ग में बनीं राज्य की नंबर-1 खिलाड़ी

 

जनगणमन.लाइव | 27 सितंबर 2026
हल्द्वानी। हल्द्वानी में आयोजित तीसरी उत्तराखंड स्टेट टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप में युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी कव्या सती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि के साथ कव्या सती ने अंडर-11 बालिका वर्ग में उत्तराखंड की नंबर-1 रैंकिंग हासिल कर ली है। कम उम्र में राज्य स्तर पर यह उपलब्धि हासिल कर कव्या ने अपने परिवार, प्रशिक्षकों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कव्या की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कव्या की इस उपलब्धि से उत्तराखंड के टेबल टेनिस जगत में भी खुशी का माहौल है।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share