भाजपा के सभी मोर्चो की कार्यकारणी पदाधिकारियों की घोषणा आज

जनगणमन‌.लाईव

भारतीय जनता पार्टी जिला चमोली की एक बैठक कर्णप्रयाग भाजपा जिलाध्यक्ष  रमेश मैखुरी  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में जिला भाजपा के सभी मोर्चो के जिला अध्यक्ष व सभी मोर्चो के प्रभारी व जिला भाजपा जिला महामंत्री मौजूद रहे।   सभी मोर्चो के जिला कार्यकारणी गठन व सभी मंडलो में मोर्चो के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई

 शाम तक सभी मोर्चो के जिला कार्यकारणी घोषणा हो जाएगी साथ ही सभी मोर्चो के मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी जाएगी बैठक में इस पर भी चर्चा की सभी मंडलो में मोर्चो के गठन में सभी प्रकार के संतुलन बना रहे जिससे हर वर्ग हर जाति व क्षेत्र को स्थान मिले

  सभी से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए  अपील की गई बैठक का संचालन जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा  व राकेश जोशी  ने किया । बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश गौड़, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महावीर रावत, अनुसूचीत जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष किरत भंडारी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कपरवान, जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी जिला महिला मोर्चा जगमोहन कठेत,जिला अल्पसंख्यक अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी ममता राणा,जिला अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी विनोद कनवासी,जिला युवा मोर्चा प्रभारी राजेंद्र हटवाल, ओबीसी मोर्चा प्रभारी नितिन व्यास जी व भाजपा कर्ण प्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली  उपस्थित रहे.

 

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share