गोपेश्वर के पाडुली गांव में बाघ का हमला, महिला घायल

 गोपेश्वर के पाडुली गांव में बाघ का हमला, महिला घायल

गोपेश्वर जनगणमन.लाईव

गोपेश्वर के पाडुली गांव में बाघ का हमला, महिला घायल

चमोली जनपद के नगर क्षेत्र गोपेश्वर अंतर्गत पाडुली गांव की एक महिला पर आज सुबह बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार पाडुली गांव निवासी प्रियंका देवी प्रतिदिन की तरह आज सुबह मठ रोड के ऊपर जंगल में चारा-पत्ती लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

बाघ के हमले में प्रियंका देवी के हाथ पर बाघ के पंजों के गहरे निशान आए हैं, जिसके चलते उनके हाथ में लगभग 5 से 6 टांके लगे हैं। घटना के दौरान महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत फोन के माध्यम से गांव वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्रियंका देवी का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घायल महिला का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे नगरपालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघ के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share