हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे हरियाणा के युवक की सड़क हादसे में मौत, नंदप्रयाग के पास फिसली बाइक

 हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे हरियाणा के युवक की सड़क हादसे में मौत, नंदप्रयाग के पास फिसली बाइक

जनगणमन.लाइव | चमोली

हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे हरियाणा के युवक की सड़क हादसे में मौत, नंदप्रयाग के पास फिसली बाइक

चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे हरियाणा के 19 वर्षीय युवक की बुधवार को चमोली जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के बगड़ चौराहे के समीप हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिल बाबा (19 वर्ष) निवासी जिला करनाल (हरियाणा) अपनी पंजाब नंबर PB46AN9223 बाइक से हेमकुंड साहिब से लौट रहे थे। इसी दौरान बगड़ चौराहे के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल निजी वाहन से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

janganman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share